Home News Banking Finance Scheme Automobile About us Contact us Privacy Policy Disclaimer
---Advertisement---

Birth Certificate Online Apply 2025 : घर बैठे बनाओ जन्म प्रमाण पत्र, देश के सभी राज्यों के आवेदन शुरू

By Yadav Kr. Vinod

Published on:

Birth Certificate Online Apply
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Birth Certificate Online Apply: आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र की जरुरत हर जगह पर पड़ने लगी है और इसके बिना बच्चों का आधार कार्ड भी नहीं बनाया जाता। इसके अलावा उनको स्कूल में एडमिशन लेना हो या फिर आगे चलकर नौकरी में आवेदन करना हो अब सभी में इसकी जरुरत पड़ने लगी है। इसलिए माता पिता को अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

सरकार ने अब सभी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है और सभी में आवेदन करने की प्रक्रिया आप अपने घर से ही ऑनलाइन कर सकते है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र भी आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते है और इसको आसानी के साथ में बनवा सकते है। अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको अब किसी भी लाइन में लगने की जरुरत नहीं है और ना ही आपको कहीं पर जाने की जरुरत है।

आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद में आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन (Online Birth Certificate Apply) ही घर बैठे बनवा सकते है। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के पंजीकरण करने के लिए आपको केवल अपने मोबाइल फ़ोन की जरत पड़ेगी जिसमे इंटरनेट चलता है और ऐसी से आप आसानी से आवेदन कर सकते है। चलिए जानते है की इसको लेकर कौन कौन सी प्रक्रिया को पूरा करना होगा ताकि आसानी से आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बन सके।

Birth Certificate Online Apply 2025

पुरे देश में एक समय था जब जन्म प्रमाण पत्र की जरुआत नहीं होती थी और डॉक्यूमेंट बनवाने के समय आप जो भी बता देते थे उसी को मान लिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। समय बदल गया है और आपको अब सभी का प्रमाण देना होगा। जन्म प्रमाण पत्र भी एक ऐसा ही डॉक्यूमेंट है जिसके जरिये इन्शान के जन्म के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। इसको आयु के प्रमाण पत्र के रूप में भी देखा जाता है।

बहुत बार ऐसे मामले भी सामने आये है की भर्ती होने के समय में 10th की मार्कशीट को ही जन्म प्रमाण पत्र मान लिया जान के चलते लोग फर्जीवाड़ा करने लगे थे। भर्ती की आयु निकल जाने के बाद में फिर से पैसे देकर के नई सर्टिफिकेट बनवा लेते थे जिसमे आयु कम करवा ली जाती थी। इसलिए अब सरकार जन्म प्रमाण पत्र ही ही आयु का प्रमाण पत्र मानती है।

जन्म प्रमाण पत्र का कहां कहां उपयोग होता है?

एक समय था जब जन्म प्रमाण पत्र के बिना ही सारे काम पुरे हो जाते थे लेकिन आज के माता पिता को अच्छे से पता है की इसके बिना उनके बच्चे के कोई भी काम पुरे नहीं होने वाले है। इस प्रमाण पत्र का आज के समय में सभी जगह पर उपयोग होने लगा है और इसके बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है। आपको अच्छे से मालूम होगा की जब भी आप अपने बच्चे का एडमिशन करवाने स्कूल जाते है तो आपसे बच्चे के आधार के साथ साथ में जन्म प्रमाण पत्र की डिमांड भी की जाती है। इसलिए अलावा भी जन्म प्रमाण पत्र बहुत सारी जगह पर इस्तेमाल होता है। देखिये –

  • शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए
  • सरकारी नौकरी के लिए
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए
  • आधार कार्ड बनवाने के लिए
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए
  • विदेशों में पढाई के लिए आवेदन करते समय

दोस्तों इसके अलावा भी और कई जगह होती है जहाँ पर बिना जन्म प्रमाण पत्र के आपको अंदर नहीं जाने दिया जाता है और अब आज के समय में ऐसी से आयु का निर्धारण किया जाने लगा है। ऐसे में आपको अपने बच्चों का ये प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरुरी हो जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते है?

आप भारत के किसी भी राज्य के किसी भी क्षेत्र में रहते हो इस प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया एक बराबर है। आप अपने ही क्षेत्र में जन्म का पंजीकरण करवा सकते है। सरकार की तरफ से इसके लिए अलग से विभाग बनवाया हुआ है और उसमे ही जन्म और मृत्यु दर्ज की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की आप बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर ही इसका पंजीकरण करवा सकते है।

आमतौर पर मैन्युअली आवेदन करने के लिए लोगों को नगर पालिका के ऑफिस में जाना होता है या फिर अपने स्थानीय सिविल कार्यालय में जाकर के जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता है। मौजूदा समय में अगर बच्चा हॉस्पिटल में पैसा होता है तो हॉस्पिटल वाले ही प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देते है और अभिभावकों को इसको बनवाने की जरुरत नहीं पड़ती है। लेकिन फिर भी अगर आपने अभी तक नहीं बनवाया और बच्चा हॉस्पिटल में नहीं बल्कि घर में ही पैसा हुआ है तो आप इसका रेजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज

जब भी आप जन्म का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करते है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट देने होंगे जिनके आधार पर ही बच्चे के जन्म प्रमाण पात्र को बनाया जाता है। देखिये कौन कौन से डॉक्यूमेंट की आपको जरुरत पड़ने वाली है।

  • बच्चा हॉस्पिटल में पैसा हुआ है तो हॉस्पिटल में जन्म के दस्तावेज
  • बच्चे के माता पिता के आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट
  • बच्चे का जन्म अगर घर में हुआ है तो उसका शपथ पत्र देना होगा
  • बच्चे के जन्म के समय प्रमाण पत्र नहीं बनवाया ही तो बाद में उसका आधार कार्ड देना होगा।
  • माता पिता के स्थाई निवास का प्रमाण पत्र देना होगा।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को कैसे बनवा सकते है?

आज के समय में ऑनलाइन ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते है और आपको कहीं पर भी इसके लिए जाने की जरुरत नहीं है। अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पटरे बनवाने के लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। आप कौन से राज्य से हैं उसी के अनुसार आपको पोर्टल का चुनाव करना होगा।

यहां पर निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने राज्य के हिसाब से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। देखिये निचे आपका कौन सा राज्य है उसी के सामने वाले लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद में आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले पोर्टल पर चल जायेंगे और वहां से आप इसको आसानी के साथ में बनवा सकते है।

 

राज्य का नाम पोर्टल
हरियाणा यहां क्लिक करें
बिहार यहां क्लिक करें
राजस्थान यहां क्लिक करें
मध्यप्रदेश यहां क्लिक करें
छतीशगढ यहां क्लिक करें
पंजाब यहां क्लिक करें
उत्तरप्रदेश यहां क्लिक करें
गुजरात यहां क्लिक करें
तमिलनाडु यहां क्लिक करें

दोस्तों कुछ राज्यों के पोर्टल के लिंक यहां पर नहीं दिए है लेकिन अगर आपको इसकी जरुरत है तो आप हमे कमेंट के जरिये बता सकते है तो फिर हम आपको उसका लिंक उपलब्ध करवा देंगे। उम्मीद है इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके काम आएगी और इसके जरिये आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र को आसानी से बनवा सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---